जैतारण | निमाज ग्राम पंचायत मुख्यालय के अटल सेवा केंद्र पर उपखंड अधिकारी मोहनलाल खटनवालिया की अध्यक्षता में राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत मंगलवार को न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन होगा। सरपंच गोरधनलाल बावरी ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों के राजस्व मामलों का निपटारा होगा।