पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रास में महापंचायत, बैंसला बोले आरक्षण हमारा हक

रास में महापंचायत, बैंसला बोले-आरक्षण हमारा हक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैतारण. गुर्जर महापंचायत के दौरान उपस्थित गुर्जर समाजबंधु।

महापंचायत में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने लिया भाग

भास्कर न्यूज | जैतारण

रास कस्बे के देवनारायण डोली में सोमवार को महापंचायत गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक कर्नल किरोड़ीसिंह बैसला के सान्निध्य में आयोजित हुई। महापंचायत को संबोधित करते हुए कर्नल बैंसला ने कहा कि आरक्षण हमारा हक है। आरक्षण किसी भी सूरत में लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक आरक्षण नहीं मिलेगा चैन से नहीं बैठूंगा। मंजूसिंह गुर्जर ने बालिका शिक्षा पर जोर देने का आव्हान किया। एडवोकेट अतरसिंह ने समाज मे फैली कुरीतियों को बंद करने का आव्हान किया। रास सरपंच देवकरण गुर्जर ने समाज में एकता के साथ हक की लड़ाई लड़ने का आव्हान किया। महापंचायत को एडवोकेट देवाराम कटारिया, पूर्व सरपंच दयालराम गुर्जर, कृष्णसिंह गुर्जर, रोहित गुर्जर, चैनाराम गुर्जर आदि ने संबोधित किया।

शिक्षा पर इमरजेंसी का किया आव्हान : महापंचायत में कर्नल बैंसला ने समाज के विकास को लेकर समाज में 15 साल तक शिक्षा पर इमरजेंसी लगाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का आव्हान किया। एडवोकेट देवाराम कटारिया ने समाज में समरसता व संगठित रहने का आव्हान किया, जिससे समाज का विकास हो सके। महापंचायत में राईका समाज पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामलाल देवासी, महराम देवासी, ओगड़राम देवासी, संग्राम गुर्जर, इंटक अध्यक्ष बुद्धाराम पोसवाल, दयालराम गुर्जर, कानाराम गुर्जर सेवरिया, गोपाल फामड़ा, रतनलाल खटाना, चैनाराम गुर्जर, मिश्रीलाल कोली, प्रमोद गुर्जर, सुखदेव देवासी जेतीवास, पेमाराम गुर्जर, सोपालराम, बुद्धाराम गुर्जर, प्रभुराम गुर्जर,अमरसिंह गुर्जर, छोटूराम आदि मौजूद रहे।

जैतारण. गुर्जर महापंचायत के दौरान बैंसला का स्वागत करते समाजबंधु।

खबरें और भी हैं...