पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जैतारण में आज फिर से निकलेगा जुलूस

जैतारण में आज फिर से निकलेगा जुलूस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| जैतारण शहर में गत 31 मार्च को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में निकल रहे जुलूस पर पथराव व उपद्रव के बाद अब हालात सामान्य हो गए हैं, जिसके चलते धारा 144 भी हटा दी गई। इसके बाद घटना वाले दिन अधूरा रहा शोभायात्रा का जुलूस रविवार को शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकलेगा। इसको देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ड्रोन से शहर की निगरानी रखी जाएगी, वहीं सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जुलूस में जलदाय मंत्री सुरेंद्र गोयल, गीता भवन आश्रम के संत हरिरामदास महाराज सहित संतों के सानिध्य मे आयोजित शोभायात्रा में गेर नृत्य, झांकियां, बैंड व विभिन्न अखाड़ा मौजूद रहेंगे।

सेना व आरएसी के जवान भी रखेंगे नजर : गत 31 मार्च की घटना के बाद जैतारण में भारी सुरक्षा जाप्ता बुलाया गया था, जो अब भी वहीं रुका हुआ है। रविवार को निकलने वाली शोभायात्रा के दौरान शहर के मुख्य स्थानों पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा।

खबरें और भी हैं...