- Hindi News
- National
- मुंडोता पंचायत के पुरानी ढाणी कालीरावणा में एपीएल भूमिहीन किसान के मकान के मुख्य द्वार पर दो ट्रांसफार्मर
मुंडोता पंचायत के पुरानी ढाणी कालीरावणा में एपीएल भूमिहीन किसान के मकान के मुख्य द्वार पर दो ट्रांसफार्मर
जालसू पंचायत समिति के ग्राम पंचायत मुंडोता के शेरावतपुरा की पुरानी ढाणी कालीरावणा में एक एपीएल भूमिहीन किसान सूजाराम पुत्र घासीराम कालीरावणा के मकान के मुख्य द्वार से गुजरती हाइटेंशन के खुले तारों पर दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इससे हादसा होने का अंदेशा है।
पीडित सूजाराम कालीरावणा ने बताया कि उनके मकान के मुख्य द्वार पर बिजली निगम की अनदेखी से दो ट्रांसफार्मर तथा इसके आसपास कच्चे-पक्के आवास व आम रास्ते पर जमीन से सटकर पेडों से होकर गुजर रही हाई पावर एलटी लाइनों से हादसा की हरदम आशंका है। क्षेत्र में बिजली से कई मौतें हो चुकी हैं, लेकिन निगम सुधार की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता कजोड़ भारती ने एडीएम जयपुर शहर दक्षिण एवं प्रभारी अधिकारी न्याय शाखा के हरिसिंह मीना को 6 फरवरी 2015 को लिखित शिकायत की। अधिकारी ने जांच कर उचित कार्रवाई के आदेश जारी किए, लेकिन बिजली निगम को काेई फर्क नहीं पड़ा और स्थिति यथावत बनी है। पीडित सूजाराम ने बताया कि इस संबंध में मुंडोता ग्रिड पर कई बार शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जल्द समाधान कर देंगेआने जाने में होती है असुविधा, वर्ष 2015 से बिजली निगम के लगा रहा चक्कर, नहीं कर रहा है काेई सुनवाई
एईएन जैतपुरा ने बताया कि मामले की जांच हो चुकी है। एस्टीमेट भी बनवा लिया है। उच्च अधिकारियों के डिमांड नोटिस भेजने पर हाई पावर लाइन व ट्रांसफार्मरों को मकान के मुख्य द्वार से हटाने की कार्रवाई कर दी जाएगी।
कालवाड़. ग्राम शेरावतपुरा के पुरानी ढाणी कालीरावणा में सूजाराम के मकान मुख्य द्वार पर लगे दो ट्रांसफार्मर व हाई पावर की गुजरती बिजली लाइन।