जजावर. नेशनल हाइवे-148 डी की निर्माण कंपनी द्वारा कस्बे में मुक्तिधाम से बनाई संपर्क सड़क अधूरी छोड़ दी गई। इससे आक्रोशित लोगों ने शनिवार को निर्माण कंपनी के कैंप पर जाकर खरी-खरी सुनाई। सक्षम अधिकारी के नहीं मिलने पर वहां मौजूद सुपरवाइजर को ज्ञापन दिया। जिसमें अधूरी सड़क को शीघ्र पूर्ण करने की मांग की। मंगलवार तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो बुधवार को हाइवे पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी।
गुर्जर समाज के तहसील अध्यक्ष रामलाल गुर्जर के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कंपनी द्वारा मुक्तिधाम के पास से कस्बे के अंदर तक सीसी बनाकर सर्विस रोड का निर्माण किया था। लंबे समय से यह सीसी सड़क गोल चबूतरे के पास एवं धाकड़ों के मोहल्ले में अधूरी छोड़ रखी है। दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटग्रस्त हो रहे हैं।