पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों के गेहूं का एक एक दाना खरीदा जाएगा : बराला

किसानों के गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा : बराला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाखल | भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की गेहूँ का एक एक दाना खरीदना सरकार की प्राथमिक्ता है। गेहूं सीजन के दौरान किसी भी किसान, आढ़ती व व्यापारी भाईयों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। यह बात उन्होंने जाखल अनाज मंडी में गेहूं खरीद कार्य का निरीक्षण उपरांत किसानों के साथ बातचीत करते हुए कही। इससे पूर्व उन्होंने जाखल मंडी का दौरा खरीद प्रबंधों का जायजा लिया व सीजन के अंतर्गत किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जाना।

सुभाष बराला ने कहा कि आज प्रदेश के किसानों की सरसों खरीदने या गन्ना खरीदने के लिए सरकार विभिन्न सरकारी एजेंसियों तथा गन्ना मिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव रामजी लाल, चेयरमैन राजेश गुर्जर, वाइस चेयरमैन जोगेंद्र पाल, भाजपा महामंत्री जगवीर जग्गा, अरूण गुप्ता, हरविंद्र लाली, ओमप्रकाश सिंगला, तरसेम सिंगला आिद उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...