पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेशन से जाखल मंडी की ओर आने जाने वालों को रोकने के लिए लगाए बैरिकेड्स

स्टेशन से जाखल मंडी की ओर आने-जाने वालों को रोकने के लिए लगाए बैरिकेड्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से होने वाले हादसे रोकने को रेलवे ने विशेष कदम उठाया है। रेलवे की ओर से जाखल मंडी की ओर आने वाले मार्ग पर अब लोहे के बेरिकेड्स लगा दिए गए हैं व जिसके साथ ही अब लोगों को स्टेशन पर आने के लिए फुटओवर ब्रिज का ही प्रयोग करना पड़ेगा। रेलवे की ओर से उठाए गए इस कदम से हालांकि लोगों को कुछ परेशानी अवश्य होगी लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से उठाया गया कदम आम यात्रियों के लिए सुरक्षित होगा।

रेलवे स्टेशन से जाखल मंडी की ओर जाने के लिए पहले यात्री पुल का प्रयोग किए बिना सीधा रेलवे लाइनों के बीच से गुजरते थे। इसके अलावा मंडी की ओर जाने वाले रास्ते में ही सामने शराब ठेका है। ऐसे में जहां कुछ यात्री ट्रेनों पर चढ़ने व उतरने के बाद रेलवे लाइनों से ही जाते थे लेकिन अब शराब खरीदने वाले यात्री भी रेलवे ट्रैक पार करके शराब का सेवन कर वापस स्टेशन पर यहीं से आते थे। जबकि जंक्शन होने के कारण जहां ट्रेनों की संख्या अत्यधिक हो गई है और यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई है। जिसके चलते कई बार नशे में लोग रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे का शिकार हो जाते थे। यात्रियों की जान को भी खतरा रहता था। इससे निपटने के लिए अब रेलवे निर्माण विभाग की ओर से स्टेशन से मंडी की ओर जाने दिशा में रेलवे ट्रैक के साथ बैरिकेड्स लगाकर इस ओर का मार्ग बंद कर दिया है व यात्रियों को पुल के रास्ते ही आने व जाने की अपील की है।

जाखल। स्टेशन से जाखल मंडी की ओर जाने वाली दिशा की ओर लगा गए बैरिकेड्स, जिसके बाद अब लोगों को पुल का प्रयोग करके ही जाना पड़ेगा।

रेलवे ट्रैक पार करना है कानून गलत

स्टेशन अधीक्षक सूरजभान शर्मा ने कहा कि रेलवे ट्रैक को पार करना कानून गलत है। वहीं आए दिन हादसे होते हैं जबकि कई बार यात्री जल्दबाजी में होता है तो ट्रेन हादसा हो जाता है। इसे रोकने को व लोगों को पुल के रास्ते ही आने व जाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ही बैरिकेड्स लगाए गए हैं।

दैनिक रेल यात्री संघ ने शुरू की जलसेवा

टोहाना |
दैनिक रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए पानी की सेवा का शुभारंभ किया गया। प्रधान राजेश नागपाल की अध्यक्षता में एसोसिएशन सदस्यों ने सुबह जनता एक्सप्रैस ट्रेन से यात्रियों को पानी पिलाकर शुभारंभ किया।

खबरें और भी हैं...