स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ कर सफाई का संदेश दिया
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बुधवार को जाखल में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बराला नगरपालिका कार्यालय से झाडू लगाते हुए रेलवे रोड, अनाज मंडी, सुभाष चौक, सब्जी मंडी रोड पर पहुंचे व लोगों को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन का भी विशेष तौर पर दौरा करते हुए स्टेशन अधीक्षक सूरजभान शर्मा से पीने के पानी व शौचालयों की व्यवस्था बारे भी जाना। जिस दौरान टिकट घर, प्रतीक्षालय के नजदीक तोड़े गए शौचालयों पर चिंता जताई व लोगों को आ रही परेशानी का जायज ठहराया। इस पर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को महिला एवं पुरुष शौचालयों की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। पत्रकार वार्ता में उन्होंने रेप की घटनाओं पर कहा कि पूर्व की सरकारों में ऐसे जघन्य अपराध करने वालों को राजनीतिक सरंक्षण मिलता था लेकिन भाजपा में ऐसे काम करने वालों को कड़ी सजा दी जाती है।
वहीं उन्होंने जाखल में साफ-सफाई को लेकर विशेष दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जाखल स्वच्छता में भी नंबर वन होगा। इस मौके पर उनके साथ हरमेश शर्मा, अरूण गुप्ता, जोगेंद्र पाल गर्ग, ओमप्रकाश सिंगला, शिवकुमार शिबू, तरसेम सिंगला, हरीश गर्ग, किरण शर्मा, जगबीर जग्गा, जगसीर लवला, हरविंद्र लाली मौजूद रहे।
स्टेशन पर लिया पीने के पानी व शौचालयों का जायजा