जाखल गांव की नायक बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने बस्ती के ही एक युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत व्यक्ति ने पुलिस थाना में दी है।
वहीं अब व्यक्ति ने लड़के के अलावा उसके भाई, माता व पिता पर भी उसके पिता पर भी उसकी बेटी को साजिश के तहत भगा कर छिपाने का आरोप लगा कर कार्रवाई की मांग की है। नायक बस्ती निवासी रामफल ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को बस्ती का ही एक युवक अजय बहला फुसला कर भगा ले गया है। जिनकी कई जगहों पर तलाश कर चुके हैं लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला है। आरोप लगाया है कि मामले में अजय की मां, भाई व पिता भी साजिश में मिले हैं व उनकी बेटी को साजिश के तहत छिपा रखा है। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने कहा कि मामले में छानबीन की जा रही है। जांच कर मामले को जल्द ही दर्ज कर लिया जाएगा।