पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चांदपुरा की कृष्णा बनी मिड डे मील वर्कर यूनियन जाखल प्रधान

चांदपुरा की कृष्णा बनी मिड-डे मील वर्कर यूनियन जाखल प्रधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाखल | मिड डे मील वर्कर यूनियन जाखल के हुए चुनावों में चांदपुरा की कृष्णा देवी को प्रधान मनोनीत किया गया है तो वहीं दीवाना की आशा को सचिव नियुक्त किया गया है।

ताऊ देवी लाल पार्क जाखल में आयोजित की गई मिड डे मील वर्करों की बैठक में जाखल ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सीटू के जिला प्रधान कामरेड जगतार सिंह, उप प्रधान मदन सिंह, सचिव ओप्रकाश अनेजा ने मुख्य वक्ता के तौर पर भाग लिया। वहीं बतौर पर्यवेक्षक अध्यापक संघ के जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल शास्त्री, ब्लॉक सचिव जगजीत दीवाना की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए। बैठक में मिड डे मील वर्कर यूनियन की जिला प्रधान गगनदीप कौर की उपस्थिति में साधनवास की लाभ कौर व मुस्साखेड़ा की जसविंद्र कौर को को उपप्रधान, गीता रानी जाखल को सह सचिव मनोनीत किया गया।

खबरें और भी हैं...