पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुलां जाखल मार्ग पर बसे दर्जनों गांवों में नहीं आएगी जलभराव की दिक्कत

कुलां जाखल मार्ग पर बसे दर्जनों गांवों में नहीं आएगी जलभराव की दिक्कत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जमालपुर शेखां

पिछले लंबे समय से किसानों की भूमिगत पाइप लाइन बिछाने की मांग अब पूरी हुईं है। बारिश आने पर पानी की निकासी न होने के कारण कुलां जाखल मार्ग के साथ लगती चार गांवों ढेर, कानाखेड़ा, लखूवाली ढाणी व लल्लूवाल के दर्जनों किसानों की करीब 500 एकड़ गेहूं की फसल में बरसाती पानी के जलभराव होने के कारण खराब हो गईं थीं। इससे भड़के प्रभावित किसानों ने कुलां जाखल मार्ग पर जाम लगा कर पानी निकासी की स्थाई व्यवस्था करने की मांग की थी। इसको लेकर उस समय पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने बंद पड़े सिंचाई विभाग रास्ते वाली जगह पर भूमिगत पाइप लाइन बिछाकर पानी निकासी करने की योजना बनाकर जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया था लेकिन इस संबंधी दूसरी ओर उक्त जगह पर कब्जा किए हुए कब्जाधारक किसानों ने इस रास्ते की जगह पर पाइप लाइन डालने का विरोध करते हुए कार्य को बंद करवाने को लेकर टोहाना कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसपर सुनवाई के बाद अदालत ने उस समय यहां पर पाइप लाइन बिछाने पर रोक लगा दी थीं। बाद में कोर्ट के आदेशानुसार पाइप लाइन बिछाने की अनुमति मिलने के बाद गांव ढ़ेर व कानाखेड़ा के पास सड़क के सहारे बरसाती पानी निकासी का प्रबंध करने को लेकर पाइप लाइन बिछाने का कार्य आरंभ कर दिया है। इसको लेकर रविवार को भाजपा विधायक व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने इसका शिलान्यास किया गया।

राहत

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बराला ने बरसाती पानी निकासी के काम का शुभारंभ किया

जमालपुरशेखां। बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ करते सुभाष बराला साथ हैं अधिकारी।

खबरें और भी हैं...