रतिया | आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की जिला स्तरीय बैठक रविवार को बुढ़लाडा रोड स्थित सामुदायिक केंद्र में हुई। अध्यक्षता ब्लाक प्रधान मलकीत कौर ने की। बैठक में जिला भर से प्रधान सचिव व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने बैठक में 10 सदस्यीय कमेटी भी गठित की गई। मुख्य वक्ता के तौर पर सीटू के जिला प्रधान जगतार सिंह व ब्लाक प्रधान जंगीर सिंह पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि 27 मई तक बकाया वेतन व साल 2011 से रुका पड़ा टीए, डीए नहीं मिला तो वे सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष धरना शुरू करेगी। सीटू के जिला प्रधान जगतार सिंह व ब्लाॅक प्रधान जंगीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार आए दिन कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है जिससे कर्मचारियों में रोष है। बैठक में जाखल ब्लाॅक प्रधान अनीता रानी, भट्टू खंड प्रधान सुदेश रानी, प्रीत लाली, पिंकी बबनपुर मौजूद थी।