पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मॉडल टाउन में महिला को सम्मोहित कर बालियां और अंगूठी ले गए ठग

मॉडल टाउन में महिला को सम्मोहित कर बालियां और अंगूठी ले गए ठग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडल टाउन में स्कूटी सवार युवक एक बुजुर्ग ने करीब 65 वर्षीय महिला को सम्मोहित कर उसके कानों की बालियां व हाथ में पहनी सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। घटना दोपहर करीब पौने 2 बजे घटी। घटना का पता चलते ही जाखल पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए नाकाबंदी कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

मॉडल टाउन निवासी प्रहलाद कांसल ने बताया कि उसकी प|ी दर्शना कंसल साथ लगते घर के बाहर सीढ़ियों में बैठी थी। दोपहर करीब पौने 2 बजे स्कूटी सवार एक युवक जिसने हेलमेट पहना हुआ था, उसके पास आकर रूका व शिव मंदिर के बारे में पूछा। उसकी प|ी ने मंदिर का रास्ता बताया। इसी दौरान एक बुजुर्ग भी युवक के पास आकर रूक गया व दोनों पेंशन लगाने बारे बातें करने लगे। जिस दौरान युवक व बुजुर्ग ने उसकी प|ी को भी बातों में लगा लिया व उसके हाथ में कुछ थमाकर उसे सम्मोहित कर लिया। जिसके बाद दोनों उसकी प|ी को थोड़ी दूर आगे ले गए व जहां उन्होंने उसके कानों में पहनी बालियां व हाथ की अंगूठी उतरवा ली।

घटना में दोनों करीब सवा तोले के गहने लेकर फरार हो गए। जिसके कुछ देर बाद दर्शना को अपने साथ घटी घटना के बारे में पता चला। मामले को लेकर आस पड़ोस के लोगों ने तुरंत स्कूटी सवार युवक व बुजुर्ग की तलाश भी की लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला।

जाखल। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र को घटना बारे जानकारी देते हुए मॉडल टाउन निवासी प्रह्लाद कांसल व उनकी प|ी दर्शना।

बीते दिन टोहाना में ले गए थे सोने की चूड़ियां

इसी प्रकार की एक घटना बीते दिन टोहाना में भी महिला के हाथाें से सोने की चूड़ियां है। जिसमें पुलिस का मानना है कि क्षेत्र में इस प्रकार की कोई गैंग सक्रिय है। मामले को लेकर छानबीन कर रहे हैं। लोगों को भी ऐसी घटनाओं के बारे में सचेत कर रहे हैं। पंजाब सीमा होने के कारण पड़ोसी राज्य पंजाब पुलिस को भी इसके बारे में अवगत कराया गया है।

सीसीटीवी फुटेज से भी नहीं लगा सुराग

एसएचओ जगदीश चंद्र ने भी घटना स्थल का जायजा लेकर आस पास के लोगों व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी लेकिन कहीं से भी कोई सुराग नहीं मिला।

खबरें और भी हैं...