पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में 450 एकड़ में स्थापित होंगे सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र : डीएचओ

जिले में 450 एकड़ में स्थापित होंगे सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र : डीएचओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उद्यान विभाग द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना स्कीम के तहत गांव ढेर में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। जिले में स्कीम के अंतर्गत 450 एकड़ में सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र स्थापित करने बारे लक्ष्य दिये गये हैं। इन लक्ष्यों की प्राप्ति एवं किसानों में सूक्ष्म सिंचाई के प्रति जागरूकता के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत मई व जून माह में कुल 10 जागरूकता कैंपों का आयोजन विभाग द्वारा किया जाएगा ताकि बाग एवं सब्जियों की फसलों में ड्रिप व फव्वारा सिस्टम द्वारा सिंचाई करने के बारे में किसानों को अधिक से अधिक प्रेरित किया जा सके। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि बाग एवं सब्जी फसलों में ड्रिप व फव्वारा सिस्टम लगाकर सिंचाई करना काफी लाभदायक रहता है।

खबरें और भी हैं...