पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिधानी के हाई स्कूल में 34 अध्यापकों में से 16 पद खाली

सिधानी के हाई स्कूल में 34 अध्यापकों में से 16 पद खाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव सिधानी के राजकीय उच्च विद्यालय में शिक्षकों की कमी को पूरा करने की मांग को लेकर शिक्षा बचाओ समिति की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी जाखल को एक मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें शिक्षा बचाओ कमेटी और नौजवान भारत सभा के सदस्य अजय कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।

खंड शिक्षा कार्यालय लिपिक सुरेश गर्ग को मिले समिति पदाधिकारियों ने उन्हें बताया सिधानी गांव के स्कूल में 34 पद स्वीकृत हैं जिनमें 16 पदों पर लेक्चरर समेत अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हैं। उन्होंने बताया कि असल में शिक्षा अधिनियम के तहत संवैधानिक प्रावधान है जिसके तहत 6 से 14 साल के आयु वर्ग के सभी बच्चों को बुनियादी शिक्षा प्रदान कराने के प्रति सरकार जिम्मेवार है लेकिन हकीकत यह है कि सरकार अपनी जिम्मेवारी से लगातार बचने की कोशिश कर रही है। हम सभी ग्रामवासी पहले भी शिक्षा अधिकारियों को अपनी मांगों से अवगत करा चुके हैं लेकिन सिर्फ कोरे आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने मांग की कि जिन विषयों पर लेक्चरर के पद खाली हैं जिनको जल्दी से जल्दी भरा जाए।

खबरें और भी हैं...