पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नई मंडी में रात 1 बजे तो तड़के 4 बजे स्टेशन पर दो बुजुर्गों पर हमला

नई मंडी में रात 1 बजे तो तड़के 4 बजे स्टेशन पर दो बुजुर्गों पर हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाखल में एक ही रात के अंदर दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों ही घटनाओं में हमलावर बुजुर्गों को लहुलुहान हालत में उनसे नकदी लूटकर ले गया। पहली घटना रात करीब 1 बजे जाखल मंडी के नई मंडी इलाके में घटी तो वहीं दूसरी तड़के करीब 4 बजे रेलवे परिसर में घटित हुई है। दोनों ही घटनाओं में पीड़ितों ने शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने घटनाओं को लेकर जांच शुरू कर दी है। जाखल की नई मंडी निवासी ज्ञान चंद ने बताया कि वह रात करीब 1 बजे पीरबाबा से घर लौट रहा था। पीछे से आए एक व्यक्ति ने उसके सिर पर चोट मारकर उस पर हमला कर दिया। जिस पर युवक ने उससे छीना झपटी कर उसकी जेब में रखी नकदी लूट ली। शोर मचाकर युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो युवक भाग निकला। लेकिन मोबाइल वहीं गिर गया। सूचना पुलिस को देते हुए मोबाइल पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र व पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की व मोबाइल के आधार पर हमलावर युवक की तलाश शुरू कर दी।

जाखल। रेलवे परिसर में लूटपाट की घटना का शिकार जग्गा पुलिस चौकी में कार्रवाई करवाते हुए।

कुरुक्षेत्र से जाखल आ रहा था बुजुर्ग

दूसरी वारदात रेलवे स्टेशन पर घटी। जहां शक्करपुरा थेहड़ निवासी जग्गा ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र से जाखल आ रहा था। सुबह करीब चार बजे जाखल पहुंचा हुआ था। इस दौरान रेलवे लाइनों में पड़ा पत्थर उठाकर सिर पर दे मारा। इसके बाद उक्त हमलावर उसकी जेब में रखी 7 हजार रुपये की नकदी, आधार कार्ड व अन्य कागजात लूटकर फरार हो गया।

रात को लूटपाट की घटना में युवक के हमले का शिकार हुआ ज्ञान चंद।

जांच कर कार्रवाई करेंगे

जीआरपी चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र ने कहा कि फिलहाल कोर्ट में हूं। घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की छानबीन की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई अवश्य की जाएगी।

हमलावरों की कर रहे हैं तलाश

जाखल थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने कहा कि मोबाइल के आधार पर हमलावर युवक की तलाश कर रहे हैं। ऐसी घटना को लेकर पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। उम्मीद है जल्द ही आरोपी काबू हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...