पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल क्रमोन्नत न होने से नाराज लोग करेंगे मतदान का बहिष्कार

स्कूल क्रमोन्नत न होने से नाराज लोग करेंगे मतदान का बहिष्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसेड़ी। क्षेत्र के गांव अतरसूमा में शुक्रवार को ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें गांव में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय को उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरकार द्वारा क्रमोन्नत नहीं किये जाने पर विचार विमर्श हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि अतरसूमा गांव पंचायत मुख्यालय होने के बावजूद भी गांव के सरकारी स्कूल को क्रमोन्नत नहीं किया गया है। जिसके चलते बालक बालिकाओं को बारहवीं तक की शिक्षा के लिए किसी दूसरे गांव में जाना पड़ता है। जिसमें सबसे अधिक परेशानी बालिकाओं को उठानी पड़ती है। गांव से उच्च माध्यमिक विद्यालय अधिक दूरी पर होने के चलते बालिकाएं, उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। वह अपनी पढ़ाई छोड़ देती है। राज्य सरकार के नियमानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उच्च माध्यमिक विधालय स्थापित किये गए हैं। लेकिन अतरसूमा पंचायत मुख्यालय के साथ सौतेला व्यवहार कर बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। इस दौरान ग्रामवासियों ने कहा कि विद्यालय भवन व खेल मैदान आदि के लिए 5 वीघा भूमि का आवंटन भी किया जा चुका है। छात्र संख्या के आधार पर भी अतरसूमा के माध्यमिक विद्यालय का पहला स्थान है। ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सरकार द्वारा अतरसूमा के विद्यालय को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत नहीं किया तो आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी या प्रत्याशी के पक्ष में मतदान नहीं किया जाएगा। गांव के सभी वोटर नोटा का प्रयोग करेंगे। इस दौरान बैठक में सुरेन्द्र सिंह तोमर, राकेश कुमार परमार, रामलखन गुर्जर, श्याम सिंह, गोपेश शर्मा, प्रभुलाल, दिलीप, हरिकेश शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, मुकेश, रतीराम, अनार सिंह, रामकुमार तोमर आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...