पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एबीवीपी के कार्यकर्ताअों ने की कॉलेज में विषय वर्ग बढ़ाने की मांग

एबीवीपी के कार्यकर्ताअों ने की कॉलेज में विषय वर्ग बढ़ाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी.कॉलेज प्राचार्य को विषय वर्ग बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन देते पदाधिकारी।

भास्कर संवाददाता|बाड़ी

शहर की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई द्वारा राजकीय महाविद्यालय में विषय वर्ग बढ़वाने के लिए जिला सह संयोजक दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में कॉलेज प्राचार्य एलपी महावर को कॉलेज शिक्षा आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें राजकीय महाविद्यालय में एच्छिक विषय के विषय वर्ग बढ़ाने की मांग की है, वहीं बताया गयाकि यह मांग काफी लम्बे समय से चली आ रही है। ज्ञापन के दौरान नगर मंत्री शुभम परमार व मुरारी मीणा, गोरेलाल मीना, समरथ गुर्जर, धर्मेंद्र मीना, दिनेश गुर्जर, मुरारी मीना, शुभम परमार, करन, ओमवीर अंदाना, विश्वभान, अजय, श्रीनिवास, लवकुश कुशवाह, रनवीर, लक्ष्मण, रामकिशोर आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...