पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को िसलाई और मेंहदी की दी जानकारी

प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को िसलाई और मेंहदी की दी जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नदबई. प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण करते हुए पदाधिकारी।

नदबई। कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे कौशल विकास एवं लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर का पदाधिकारियों ने निरीक्षण कर बालिकाओं को प्रशिक्षणों में भाग लेने के लिए उत्साहित किया। इस मौके पर शिविर में भाग ले रहे बालिकाओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे कौशल विकास शिविरों में बच्चों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि शिक्षा के साथ जीवन में आने वाले कई महत्वपूर्ण कार्याें को करना इन शिविरों में सिखाया जाता है जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। स्काउट एवं गाइड के द्वारिका प्रसाद ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में सिलाई, मेंहदी, ब्यूटीशियन, पेंटिग, डांस, अचार, मुरब्बा, ढोलक, संगीत आदि 10 प्रशिक्षकों द्वारा सिखाया जा रहा है। मंगलवार को सुबह बालिकाआें ने परिंडे बांधकर परिंदों को पानी पिलाने का सकंल्प लिया। तदोपरान्त प्रधानाचार्य संजूसिंह ने प्रशिक्षण शिविर में सिलाई एवं मेंहदी गतविधियों का निरीक्षण किया। इस मौके पर महेशसिंह, फूलवती मीणा सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...