10 दिवसीय शिविर में शिक्षकों सीखेंगे विज्ञान गणित की विधाएं
भुसावर। कस्बा के श्री आर्य महिला विद्यापीठ महिला शिक्षक-शिक्षा महाविद्यालय में 10 दिवसीय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ जिसमें अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान के करौली एवं जयपुर जिले के 120 वरिष्ठ अध्यापक भाग ले रहे हैं। आर्य महिला विद्यापीठ शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय सीटीई भुसावर राजकीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा सामाजिक विज्ञान एवं अंग्रेजी के दस दिवसीय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष रमेश चंद सिंघल की अध्यक्षता में किया गया। जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक प्रथम रामकेश मीना रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि डीईओ प्रारंभिक ओम प्रकाश मुद्गल, डीईओ माध्यमिक द्वितीय मिथलेश शर्मा, एडीपीसी रमसा महेश चंद शर्मा, पीओ लाखन सिंह एवं मंत्री सुभाष चंद मित्तल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ राजश्री ने किया।
भुसावर. प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक