बयाना| पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर रविवार शाम इंडियन नेशनल कांग्रेस रिवोल्यूशन संगठन के कार्यकर्ताओं ने राजकीय अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के सामान्य वार्डो व प्रसूति वार्डो में भर्ती मरीजों को फल बांटकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके बाद हुई विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी द्वारा देश के विकास में दिए गए योगदान की चर्चा की। इस मौके प्रदेशाध्यक्ष रामावतार शर्मा, प्रदेश सचिव असलम खान, धर्मेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश सैनी, विष्णु पटेल, रामखिलाड़ी गुर्जर, रितेश कुमार, कुलदीप कोहली, घनश्याम शर्मा, मुकेश, वीरेन्द्र, पप्पू आदि मौजूद रहे।