जलालाबाद| सरकार के निर्देशों के अनुसार सरकारी स्कूलों में स्कूल मेनेंजमेंट कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इसी तरह जवाले वाला के प्राइमरी स्कूल में भी स्कूल मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया गया। सर्वप्रथम पुरानी कमेटी को भंग किया गया और आने वाले दो वर्षों के लिए नई कमेटियों का चयन किया गया। जिसमें 9 सदस्य बच्चों को माता-पिता, एक पंचायत सदस्य, एक छात्र, एक अध्यापिका तथा एक स्कूल प्रिसिंपल को शामिल किया गया है। इस कमेटी में बलविंदर सिंह चेयरमैन, सुल्लखन सिंह उप चेयरमैन तथा शगन सिंह सचिव के तौर पर काम करेंगे। सभी कमेटी पदाधिकारियों तथा स्कूल कमेटी सदस्यों ने अपना काम स्कूल के प्रति जिम्मेदारी से करने से प्रण लिया।(छाबड़ा)