जलालाबाद| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व जलालाबाद के अन्य राष्ट्र कृत बैंकों के कर्मचारियों द्वारा 11वें पे-कमीशन वेतन बढ़ोतरी के संबंध में रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एसबीआई के चीफ मैनेजर छोटूराम बांसल व जिला अध्यक्ष जगदीश चंद्र अरोड़ा ने कहा कि बैंक मुलाजिमों के वेतन में 2 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी है व यह सुविधा बैंक मुलाजिमों को नहीं मिल रही। इस संबंधी यूनाइटेड बैंक फार्म द्वारा 2 दिवसीय देशव्यापी हड़ताल 30 व 31 मई को करने का फैसला लिया गया है व जलालाबाद के समूह बैंक इस हड़ताल को समर्थन देते हुए अपनी हकी मांगों को पूरा करवाने हेतु सरकार विरुद्ध संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।(मदान)