जलालाबाद| भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थानीय कम्युनिटी हाल में आजीवन सहयोग निधि के तहत कैंप का आयोजन किया गया। भाजपा के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दर्शन लाल वधवा और मंडल अध्यक्ष राज चौहान के नेतृत्व में लगाए गए कैंप के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष धनपत स्याग विशेष के तौर पर पहुंचे। इस मौके उनके साथ जिला प्रधान विष्णु भगवान डेलू, डॉ. रमेश वर्मा, नवनीत जायसवाल, रमेश कटारिया, बिमल भठेजा, गगन वाट्स, र| लाल काठपाल, ज्ञान चंद धींगड़ा और दीपक कुमार मौजूद थे। इस मौके पर दर्शन लाल वधवा और मंडल अध्यक्ष द्वारा आजीवन सहयोग निधि के अंतर्गत नए 25 सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद नए सदस्यों ने आश्वासन दिया कि वे पार्टी की बेहतरी के लिए काम करेंगे। इस मौके धनपत स्याग ने कहा कि देश तरक्की के रास्ते पर चल रहा है। इस अवसर पर भाजपा की तरफ धनपत स्याग को सम्मानित भी किया गया।(छाबड़ा/मदान)