पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिसानवाला में मनाया बैसाखी जोड़ मेला

हिसानवाला में मनाया बैसाखी जोड़ मेला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैसाखी जोड़ मेले में मौजूद श्रद्धालु।

भास्कर संवाददाता| जलालाबाद

निकटवर्ती गांव चक्क काठगढ़ उर्फ हिसानवाला स्थित डेरा बाबा सेवा सिंह में बैसाखी जोड़ मेला श्रद्धा भावना से मनाया गया। इस जोड़ मेले में पंजाब, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इस संबंधी डेरा के गद्दीनशीन बाबा मेहरबान सिंह ने बताया कि डेरा बाबा सेवा सिंह प्रबंधकीय कमेटी द्वारा संगतों के सहयोग से बैसाखी जोड़ मेले के उपलक्ष्य में 31 मार्च को 221 श्री अखंड पाठ साहिब लड़ी की शुरूआत की गई थी जिनका आज प्रात: 10 बजे भोग डाला गया। (मदान)

बैसाखी पर्व पर नगर-कीर्तन निकाला

जलालाबाद|बैसाखी पर्व को लेकर स्थानीय गुरुद्वारा श्रीराम गढिय़ा प्रबंधकीय कमेटी द्वारा गुरुद्वारा साहिब से विशाल नगर-कीर्तन निकाला गया। नगर-कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारों ने की। सर्व प्रथम गुरु जी की पालकी को सजाया गया और पालकी को उठाकर शहर की परिक्रमा की। जगह-जगह पर नगर-कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया और संगत के लिए चाय के लंगर लगाया गया। (छाबड़ा)

खबरें और भी हैं...