विंकल बट्टी मुंशी यूनियन के अध्यक्ष बने
जलालाबाद| स्थानीय तहसील कांप्लैक्स में आज मुंशी यूनियन का गठन किया गया, जिसमें विंकल बट्टी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त भुपिंदर जोसन उपाध्यक्ष, सुनील कुमार सचिव, देव कुमार सहसचिव, जगदीश कुमार कोषाध्यक्ष, बलविंदर सिंह, मलकीत सिंह, जनक कुमार, नानक चंद, लवप्रीत, संदीप कुमार, राजन कुमार, रमेश कुमार, अमरजीत सिंह, सूरज प्रकाश आदि को सदस्य शामिल किया गया। (छाबड़ा)