पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल, आरोपियों पर केस

दो सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल, आरोपियों पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग के घायल हो गए। पहले मामले में टिब्बी साहिब रोड वासी जसवीर सिंह ने बताया कि वह और उसका भाई काका सिंह दोनों गाड़ी से कबरवाला की ओर जा रहे थे और गाड़ी को बलविंदर सिंह चला रहा था। जब वह गांव कबरवाला के पास पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारी दी, जिसके चलते उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में चालक सहित तीन घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। दूसरे मामले में गुरमिलाप सिंह वासी गांव हराज ने बताया कि वह मोटरसाइकिल व जलालाबाद बाईपास पर स्थित एक निजी अस्पताल से कोटकपूरा बाइपास की ओर जा रहा था कि जब वह कोटकपूरा बाइपास पर पहुंचा तो तेज गति इनोवा गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी, जिसके चलते उसकी बाइक नीचे गिर गई और वह घायल हो गया। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।(कुलदीप)

खबरें और भी हैं...