पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया बैंक व राइसमील का भ्रमण

दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया बैंक व राइसमील का भ्रमण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलालाबाद| दिल्ली पब्लिक स्कूल के कक्षा पहली से 7वीं के छात्रों ने आईसीआईसीआई बैंक का विजिट किया। और 8वीं से लेकर 10वीं के छात्रों ने राइसमील की यात्रा की। जिसका उद्देश्य छात्रों को प्रायोगिक ज्ञान एवं प्रत्यक्ष अनुभव देना था। इस यात्रा में विद्यालय के सभी छात्र बैंक पहुंचे वहां पर उन्होंने बैंक के सभी क्रियाकलाप का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। बैंक शाखा प्रबंधक विशाल सिंह ने छात्रों को बैंक के संबंध में विभिन्न जानकारियां प्रदान की। उन्होंने बैंक में प्रयोग होने वाली मशीनों से परिचित कराया जिसमें एमसीएम (मनी काउंटिंग मशीन) और एमएसएम (मनी सॉर्टिग मशीन) प्रमुख थे। साथ ही उन्होंने एटीएम मशीन से पैसे निकालने की विधि से भी उन्हें अवगत कराया। वहीं पर 8वीं से 10वीं के छात्रों को राइसमिल (शेलर) की यात्रा करवाई गई। जिसका उद्देश्य छात्रों को उद्योग धंधो (फैक्ट्री) के विषय में प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना था। इसमें बच्चों ने धान से चावल बनाने की प्रक्रिया से जुडे विभिन्न चरणों का अध्ययन भी किया।(मदान)

खबरें और भी हैं...