जलालाबाद|शिक्षा विभाग द्वारा पंजाब में चल रहे मैरिटोरियस स्कूलों में दाखिले संबंधी लिए जा रहे टेस्टों के लिए टीचर क्लब जलालाबाद द्वारा विभिन्न सरकारी तथा अर्ध सरकारी स्कूलों में दसवीं कक्षा पास कर छात्रों को उक्त टैस्ट के लिए स्कूल समय के बाद मुफ्त तैयारी करवाई जा रही है। जिसमें लगभग 100 छात्र टैस्ट के लिए कोचिंग का फायदा ले रहे हैं। उक्त टैस्ट की तैयारी हेतु सरकारी स्कूलों के अध्यापक सुमित नारंग (अध्यक्ष) पवन मनचंदा (स्टेट अवार्डी) प्रोजेक्ट इंचार्ज, छिंदरपाल बत्रा, राज सिडाना, भगवान सिंह, राजन खेड़ा, गुरशरन सिंह, गुरविंदर सिंह, चंद्र मुख राए, मनीश छाबड़ा, वरिंदर सिंह, रजिंदर हांडा आदि सेवाएं निभा रहेे हैं। इन टैस्टों की तैयारी हेतु क्लब द्वारा अभ्यास टैस्ट लिए जा रहे हैं। जिसमें पहले तीन स्थानों पर आने वाले छात्र मोहित कुमार, गुरप्रीत सिंह तथा राजेश कुमार को सम्मानित किया गया। (छाबड़ा)