बाबा सरूप दास की याद में वार्षिक मेला संपन्न
जलालाबाद|एफएफ रोड पर बघे के समीप स्थित बाबा सरूप दास की याद में वार्षिक मेला धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राजन दूमड़ा, उडीक चंद, विक्की, विजय कालड़ा, राजू खेड़ा, रमित चुघ, संदीप महंत, भोला खुराना आदि विशेष तौर पर पहुंचे। मेले दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने समाधि पर माथा टेककर गद्दीनशीन बाबा राजा महंत से आशीर्वाद लिया। (छाबड़ा)