‘मेरी बेटी मेरा सम्मान’ संस्था ने करवाए 21 सामूहिक विवाह
कन्याओं के सामूहिक विवाह करवाते संस्था के सदस्य।
भास्कर संवाददाता| जलालाबाद
‘मेरी बेटी मेरा सम्मान’ संस्था द्वारा 21 सामूहिक विवाह करवाए गए। इस दौरान सभी वैवाहिक जोड़ों को स्वरोजगार के लिये 31-31 राशि भेंट की गई।
संस्था द्वारा विवाह करवाने से पहले लड़कियों को रोजगार करने के लिये ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमें सिलाई कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर का काम, कंप्यूटर ट्रेनिंग आदि शामिल हैं। इस संबंधी जानकारी देते साधू अशीष सिंह व बाबा अमरजीत सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा इस वर्ष पहले भी 8 जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों का विवाह करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि संस्था दहेज प्रथा के खिलाफ है और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिये 31-31 हजार भेंट के रूप में देती है। (मदान)