आढ़तिए दुकानों के बाहर लगाएं सीसीटीवी : थाना प्रभारी
आढ़तियों के साथ मीटिंग करते हुए एवएचओ भोला सिंह।
भास्कर संवाददाता| जलालाबाद
वीरवार को शहर की अनाज मंडी में कार का शीशा तोड़कर चोरी हुए 1 एक लाख रुपए की घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए आढ़तियों के साथ पुलिस ने बैठक की और आढ़तियों को अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी लगाने को कहा। यह बैठक थाना सदर प्रभारी एसएचओ भोला सिंह और चौकी इंचार्ज बलकार सिंह ने मंडी घुबाया में की।
इस मौके आढ़तिया यूनियन के प्रधान तरमीत बवेजा, पूर्ण चंद मुजैदिया, धर्मवीर सेतिया, कैप्टन बवेजा, गुरतेज बराड़, हरबंस सिंह, बंटी बवेजा आदि उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों में कैश जमा या निकालते समय आस-पास जरूर ध्यान रखें। (छाबड़ा/मदान)