धवन परिवार ने थामा कांग्रेस का दामन
जलालाबाद|स्थानीय अशोका रेस्टोरेंट में बीती शाम कांग्रेस बुद्धिजीवी सैल के पंजाब चेयरमैन अनीश सिडाना की अगुवाई में मीटिंग हुई। मीटिंग में पिछले कुछ वर्षों से अकाली दल से जुड़े धवन परिवार व ढाणी करतार सिंह के गुरदयाल सिंह सरपंच अकाली दल पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर चेयरमैन अनीश सिडाना, पंजाब कांग्रेस के स्पोक्समैन राजबख्श कंबोज व कांग्रेस बुद्धिजीवी सैल के ब्लाक चेयरमैन नरिंदर सिंह कुक्कड़ (नन्नु) सहित अन्यां द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन सिडाना व राजबक्श कंबोज ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल दौरान अकाली दल पार्टी ने लोगों को लूटा है और अकाली दल पार्टी ने लोगों को परेशान करने के अलावा कुछ नहीं किया जिसके तहत कांग्रेस पार्टी से लगातार लोग जुड़ रहे हैं।