पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीमा राशि जमा न करवाने के आरोप, बैंक कर्मचारी पर केस

बीमा राशि जमा न करवाने के आरोप, बैंक कर्मचारी पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति की बीमा पालिसी के लिए दी गई राशि को बैंक कर्मचारी द्वारा जमा न करवाए जाने के आरोप में धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में धर्म निवासी पीरे के उताड़ ने बताया कि उसने अपनी भूमि पर 9 लाख 50 हजार रुपए लिमिट बनवाई थी और इसकी लिमिट गरंटी के लिए उसने पीएनबी बैंक ने मेट लाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की तरफ बीमा करवाया था, जिसकी पहली किश्त 25 हजार रुपए की थी और उसने 13-11-2015 को जमा करवाई थी। किसी कारण बीमा न चलने के कारण 25 हजार रुपए वापिस उसके खाते में आ गए, लेकिन धर्म सिंह अपना बीमा चलाना चाहता था और उसने बैंक कर्मचारी महिन्द्र सिंह को अपनी बीमा पालिसी रीन्यू करवाने के लिए 25 हजार रुपए 22 अगस्त 2016 को दिए थे, लेकिन महिन्द्र सिंह ने धर्म सिंह के खाते में पैसे जमा नहीं करवाए और न ही पालिसी रीन्यू करवाई। इस धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने बैंक कर्मचारी महिन्द्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह वासी जंड वाला मीरा सांगला थाना सदर फाजिल्का के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। (छाबड़ा/मदान)

आरोपी पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज

खबरें और भी हैं...