पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज कुमार दूमड़ा बने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन

राज कुमार दूमड़ा बने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज कुमार को सम्मानित करते प्रिंसिपल और साथ हंस राज जोसन व अन्य।

भास्कर संवाददाता| जलालाबाद

समाजसेवी राज कुमार दूमड़ा (पप्पू) को सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल (कन्या) मैनेजमेंट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति पूर्व जंगलात मंत्री हंस राज जोसन के नेतृत्व में की गई। इस मौके उन के साथ ब्लाक कांग्रेस समिति के प्रधान दर्शन लाल वाट्स, पूर्व प्रधान पिरथी राज दूमड़ा (भंमा), सीनियर ब्लाक प्रधान विक्रम धवन, इकबाल चंद ओएसडी आदि मौजूद थे। इस मौके नवनियुक्त चेयरमैन राज कुमार दूमड़ा ने कहा कि स्कूल की बेहतरी के लिए भविष्य में जो भी कार्य प्रस्तावित किए जाएंगे उन्हें मैनेजमेंट कमेटी द्वारा सुचारू ढंग के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उनको मिली है उसको पूरी तनदेही के साथ निभाएंगे। इस मौके स्कूल प्रिंसिपल और समूह स्टाफ द्वारा राज कुमार दूमड़ा को यादगार चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।(छाबड़ा)

खबरें और भी हैं...