कर्मचारियों का धरना 22वें दिन भी जारी
जलालाबाद|पंचायत समिति व जिला परिषद कर्मचारी यूनियन की तरफ से मांगों को लेकर बीडीपीओ कार्यालय में शुरू की गई कलम छोड़ हड़ताल व धरना आज 22वें दिन में प्रवेश कर गया। विभिन्न गांवों से सरपंचों ने शामिल होते हुए संघर्ष को समर्थन देने की घोषणा की। इस मौके पर ब्लाक प्रधान भूपिन्द्र सिंह ने कहा कि 2012-13 से 2016- 17 तक समिति का आमदन व खर्च की जो जानकारी मांगी गई है, उसे सरकार को भेजी जाए तथा अन्य मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। इस मौके पर जिला महासचिव प्रवेश खन्ना, रमन कुमार, पंचायत सचिव छिंदरपाल सिंह, गुरमीत काठपाल, हरीश चावला आदि मौजूद रहे। (मदान)