पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दलित व जबर विरोधी मुहिम कमेटी ने की बैठक

दलित व जबर विरोधी मुहिम कमेटी ने की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहित्यक, जम्हूरी व संघर्षशील शख्सियतों पर आधारित 21 सदस्यीय दलित व जबर विरोधी मुहिम कमेटी पंजाब द्वारा 28 अप्रैल को बठिंडा में एकता मार्च निकाला जाएगा। इस संबंधी कमेटी कनवीनर लछमण सिंह सेवेवाला ने बताया कि इस 21 सदस्यीय कमेटी में लछमण सिंह सेवेवाला, जोरा सिंह, हरमेश मालड़ी, झंडा सिंह, हरजिन्द्र सिंह, यशपाल आदि को शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा व संघ परिवार द्वारा जुल्म करते हुए एससी एसटी एक्ट को कमजोर करके तथा आरक्षण विरोधी माहौल बनाकर दलित व जनरल वर्ग को लड़ाने की कोशिश की जा रही है। 2 अप्रैल को बंद के दौरान दलितों पर दर्ज किए केस को रद्द किया जाएं। (मदान)

खबरें और भी हैं...