मुक्तसर| नगर कौंसिल मुक्तसर में प्रह्लाद कुमार ने बतौर एमई कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वह मानसा में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सफाई व स्ट्रीट लाइटों की व्यस्था को बेहतर करना है। उनके पास जलालाबाद व अरनीवाला नगर कौंसिल का एडिशनल चार्ज भी रहेगा। कौंसिल के मीत अध्यक्ष यादविंदर सिंह, जेई नवदीप, इंस्पेक्टर जगसीर सिंह, सुखपाल, हरजीत मौके पर थे।(कुलदीप)