बोली करवाते ग्राम पंचायत के नुमाइंदे।
जलालाबाद| स्थानीय बीडीपीओ के आदेशों नुसार ग्राम पंचायत गांव चक्क अराईयांवाला की तरफ से शामलात जमीन की खुली बोली गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल में करवाई गई। बोली चक्क अराईयांवाला के सरपंच के नेतृत्व में की गई। इस अवसर पर बोली निगरान अफसर कम बीडीपीओ जलालाबाद की ओर से भेजे गए कर्मचारी प्रवेश खन्ना पंचायत सचिव, छिंदर पाल सिंह, जसविंदर सिंह व ग्राम पंचायत के सदस्य तथा आम लोग उपस्थित थे। सरपंच सतनाम सिंह ने बताया कि उनके गांव की शामलात की 14 एकड़ जमीन है, जिसकी खुली बोली करवाई गई ह। विभिन्न किसानों को यह शामलात जमीन कुल 7 लाख 54 हजार रुपए में एक वर्ष के लिए ठेके पर चढ़ी है। इस अवसर पर अन्यों के अलावा पंचायत मेंबर दर्शन सिंह, लहोरा सिंह, मोहन सिंह, महेन्द्र कौर, जोगिंदर सिंह, जसवंत सिंह आदि उपस्थित थे।(मदान)