जलालाबाद| सुहेलेवाला से जंडवाला लिंक सड़क पर गुजरती ड्रेन पर बना पुल तिकोना व बिना रेलिंग पुल है, जिस पर किसी क्षण हादसा हो सकता है, मगर इस प्रति प्रशासन बेखबर है। लोगों का कहना है कि इस पुल पर कई बार हादसे हो चुके हैं और भविष्य में भी हादसे होने का भय बना हुआ है क्योंकि यह पुल बिना रेलिंग वाला है वहीं एक साइड से खस्ता हालत में तब्दील हो चुका है। गांव जंडवाला वासी इस पुल की साइडों पर एंगल लगाने की प्रतीक्षा में है। गांव वासी जगसीर सिंह ने बताया कि अगर इस पुल की साइडों पर ऐंगलें ना लगाई गई तो किसी समय भी इस पुल पर हादसा हो सकता है। इसलिए उनकी जिला प्रशासन से मांग है की इस पुल पर ऐंगले लगाई जाए।(मदान)