पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिनिमम वेज की मांग को लेकर यूनियन ने की बैठक

मिनिमम वेज की मांग को लेकर यूनियन ने की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आल इंडिया आंगनबाड़ी वर्कर्स, हेल्पर यूनियन (एटक) की मीटिंग ब्लाक प्रधान बलविंदर कौर मुहम्मदे वाला की अध्यक्षता में स्थानीय स्वतंत्र भवन में सम्पन्न हुई। मीटिंग में प्रदेशाध्यक्ष सरोज छपड़ी वाला व प्रदेश सचिव सुनील कौर बेदी, जिला अध्यक्ष वीरां खन्ना तथा जिला वित्त सचिव कृष्णा बस्ती भुम्मण शाह विशेष तौर पर पहुंची। मीटिंग को संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि 8 नवंबर को प्रिंसिपल सचिव सुरेश कुमार के साथ हुई मीटिंग में फैसला लिया गया था कि आंगनबाड़ी वर्करों के पास बच्चे रहेंगे और अध्यापक एक घंटा उन्हें पढाएंगे। जिस प्रति दोनों विभाग सामजिक सुरक्षा स्त्री और बाल विकास विभाग के डायरेक्टर कविता सिंह, शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुमार द्वारा पत्र भी जारी किया गया था। लेकिन स्कूलों में अध्यापकों तथा वर्करों का आपसी तालमेल उलझ रहा है। उन्होंने कहा कि लंबा समय बीत जाने के बावजूद आंगनबाड़ी वर्करों हेल्परों को मिनिमम वेज नहीं दिया गया है। जिसके चलते सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी संघर्ष के जरिए दोबारा एसडीएम, डीसी तथा एमएलए के जरिए सरकार को भेज कर मिनिमम वेज की प्राप्ति तक संघर्ष रखा जाएगा और 22 मई तक एसडीएम के जरिए सरकार तक मांग पत्र पहुंचाया जाएगा। इस मीटिंग में दर्शना लाधूका, राज लमोचड़, परमजीत, बिमला ढंडिया, गुरप्रीत कौर, हरमिंदर कौर, सुरजीत, कैलाश, रूपा, जसवीर, सिमरनजीत, सुखविंदर कौर रोड़ंवाली व अन्य मौजूद थी।(छाबड़ा/मदान)

खबरें और भी हैं...