एसडीएम ने किया सोलर ऊर्जा प्रोजेक्ट का उद्घाटन
जलालाबाद| पैनसिया सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में 40 किलोवाट का सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का उद्घाटन एसडीएम पिरथी सिंह जलालाबाद ने किया। इस बारे जानकारी देते हुए स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि यह प्रोजेक्ट 40 किलोवाट का है और पंजाब एनर्जी डेवल्पमेंट बोर्ड के सहयोग के साथ लगाया गया। इस मौके अध्यापक आशा गिरधर, शैली, रेखा, सुनीता शर्मा, अंग्रेज सिंह उपस्थित थे।(मदान)