पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टीकाकरण संबंधी बच्चों के परिजनों को किया जागरूक

टीकाकरण संबंधी बच्चों के परिजनों को किया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलालाबाद| स्थानीय स्वामी नारायणा नंद सरस्वती सर्वहितकारी विद्या मंदिर में बच्चों को एमआर के टीके लगवाने संबंधी डॉ. गुरप्रीत सिंह तथा स्टाफ नर्स वीरम बाला द्वारा बच्चों के परिजनों को जागरूक किया गया तथा टीके के लाभ बारे बताया गया कि किस तरह बच्चे टीके लगवाकर बीमारियों से बच सकते है। इसके अलावा रंजीव दहूजा द्वारा माता पिता के भीतर टीके लगवाने को लेकर पैदा हुए गलत भ्रमों को भी दूर किया। इस मौके स्कूल प्रिंसिपल पूर्ण चंद, प्रबंधक समिति के अध्यक्ष मदन लाल गुंबर, प्रबंधक राज चौहान, सदस्य रजीव दहूजा आदि मौजूद थे।(छाबड़ा)

खबरें और भी हैं...