माता गुजरी पब्लिक स्कूल में करवाए ड्राइंग मुकाबले
जलालाबाद| माता गुजरी स्कूल चक्क सुहेले वाला में छात्रों के अंदर छुपी प्रतिभा को उजागर करने के लिए ड्राइंग कला के मुकाबले करवाए गए। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और बच्चों ने अपने मन के भाव रंगों में प्रगट किए। इन मुकाबलों में फिजा ने पहला स्थान, दिलदीप ने दूसरा तथा अनामित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रिंसिपल परविंदरजीत कौर तथा अनुप्रीत ने छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।(छाबड़ा/मदान)