पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किक्करखेड़ा में लगाए मेडिकल कैम्प में 61 मरीजों की जांच

किक्करखेड़ा में लगाए मेडिकल कैम्प में 61 मरीजों की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| सीतो गुन्नों

शाह सतनामजी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग द्वारा ब्लॉक व गांव किक्करखेड़ा में स्थित शाह सतनामी मौज डिस्पेंसरी एवं नामचर्चा घर में मासिक नि:शुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। कैंप का शुभारंभ सुबह 10 बजे किया गया। जहां शाह सतनामजी सुपर स्पेशलिटि अस्पताल सिरसा से जनरल विशेषज्ञ डॉ. संदीप भादु, ऑप्टिमेट्रिस्ट प्रवीण कुमार, फार्मासिस्ट राजेश कुमार, पीआरओ राजिंदर कुमार व चरनजीत विशेष तौर से अपनी सेवाएं देने पहुंचें। जनरल विशेषज्ञ संदीप भादू ने पहुंचे हुए मरीजों को विभिन्न बीमारियों के बचाव व उपचार संबंधी टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में बाहर निकलते समय पानी पीकर ही निकलें। प्रतिदिन 5 लीटर स्वच्छ पानी अवश्य पिएं, गर्मी से बचने हेतू लस्सी का भी सेवन करें, वहीं नींबू और हरे पोदीने का भी उपयोग करें। किसी प्रकार की बीमारी हेतू दवा डॉक्टरी सलाह के बगैर न लें। इसके पश्चात उन्होंने पहुंचे हुए 61 मरीजों की अलग-अलग बीमारियों की जांच की। इस मौके पर 45 मेंबर कृष्ण लाल जेई, 25 मेंबर दिलबाग सिंह इन्सां,15 मेंबर रामप्रताप नोखवाल इन्सां, मोहनलाल इन्सां, गुरप्रीत, सुरेंद्र, गुरपवित्र सिंह, वीर सिंह, ब्लॉक भंगीदास सुखचैन सिंह, कृष्ण कालड़ा, जगदीश राय, गुरमुख, शाह सतनामजी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार उपस्थित हुए। (राकेश वर्मा)

मेडिकल चैकअप कैंप में 65 मरीजों की जांच

जलालाबाद| स्थानीय गांधी नगर में परस्वार्थ सभा द्वारा संचालित मुफ्त मेडिकल डिस्पेंसरी में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. ओम प्रकाश ने अपनी सेवाएं देते हुए 65 मरीजों की जांच की और जरूरतमंदों को दवाइयां भी वितरित की गई। इस अवसर पर गुरचरन कमीरिया, कीर्ति वाट्स, सुरेश चौहान, गुरमीत कौर, रेखा राणी मौजूद थे। (छाबड़ा)

शाह सतनामी मौज डिस्पेंसरी में लगाए निःशुल्क मेडिकल कैम्प में डाॅक्टरों ने दिए हेल्थ टिप्स

किक्करखेड़ा में आयोजित कैंप में मरीजों की जांच करते डॉ.।

मरीज का चैकअप करते हुए डॉ. ओम प्रकाश।

खबरें और भी हैं...