पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांववासियों ने सड़क का निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग की

गांववासियों ने सड़क का निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव चक्क अरनीवाला उर्फ कट्टियांवाली के बीचों-बीच गुजरती सड़क पर डाला पत्थर हादसों को न्योता दे रहा है। इन हादसों के कारण कई वाहन चालक जख्मी हो चुके हैं। संबंधित ठेकेदारों ने 1 किलोमीटर के करीब सड़क पर पत्थर डालकर अधूरी छोड़ दी, जिसके बाद सड़क पर प्रीमिक्स डालने पर किसी भी संबंधित अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। इन बिखरे हुए पत्थरों के कारण आम लोगों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गांववासियों ने बताया कि उक्त ठेकेदार द्वारा पत्थर को अधूरा छोड़ दिया गया और पत्थर वाहनों के नीचे आने कारण लोग घायल हो चुके हैं। गांववासियों ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों के पास से मांग की कि अधूरी पड़ी सड़क पर प्रीमिक्स डाला जाए जिससे वाहनों चालकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। गांव के सरपंच डॉ. जंगीर सिंह ने बताया कि कई बार उक्त विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद भी सड़क पर प्रीमिक्स नहीं डाला गया।(मदान)

सड़क पर बिखरे पत्थरों में से गुजरता एक वाहन।

खबरें और भी हैं...