पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोहकम अराईया यूथ क्लब ने की क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत

मोहकम अराईया यूथ क्लब ने की क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव मोहकम अराईया में बुधवार को मोहकम अराईयां यूथ क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत की गई। जिसका उद्घाटन एंटी करप्शन ब्यूरो की पूरी टीम ने किया। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन अशोक कंबोज ने बताया कि पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए ना तो किसी नशा छुड़ाओ केंद्रों की जरूरत है और ना ही इसका हल किसी डॉक्टर के पास है। अपने आपको नशे से दूर करने के लिए युवाओं को ही अपनी सोच में बदलाव लाना होगा तो ही वह अपने आप को नशे से मुक्ति पा सकते हैं। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेलों के प्रति जागरुक करना चाहिए। क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत करने आए एंटी करप्शन ब्यूरो के सभी मेंबरों ने मोहकम अरारिया यूथ क्लब को राशि देखकर उनका हौसला बढ़ाया। इस समय वाइस चेयरमैन अशोक कंबोज के साथ पंजाब वॉइस प्रधान राजू खेड़ा, गुरदेव सिंह पन्नू, विक्की बजाज, लक्खा दोसांझ, सरपंच हरभजन सिंह, रविंद्र मोकल आदि हाजिर थे।(छाबड़ा)

क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के पदाधिकारी व सदस्य।

खबरें और भी हैं...