जलालाबाद| सीनियर अकाली नेता व शिअद की वर्किंग कमेटी के मेंबर मास्टर बलविंदर सिंह गोराया के योग्य नेतृत्व में शाहकोट उप चुनावों में अकाली-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी के हक में जनसंपर्क कर लोगों को गठबंधन उम्मीदवार के हक में वोटिंग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर हरप्रीत सिंह सरपंच चक पक्खी, परमजीत मोकल आदि उपस्थित थे। जानकारी देते हुए मास्टर बलविंदर सिंह गोराया ने कहा कि लोग मौजूदा कांग्रेस सरकार की नीतियों से तंग आ चुके हैं और इसका जवाब वह शाहकोट चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। इस सरकार ने लोगों से किया हुआ एक भी वायदा पूरा नहीं किया। यही कारण है कि लोग इस सरकार से तंग आ चुके हैं। (मदान)