जलालाबाद| दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल, जलालाबाद के बच्चों ने वंडरलैंड (जलंधर) का भ्रमण किया। जिसका उद्देश्य छात्रों को मानसिक रूप से तरोताजा बनाना तथा नियमित जीवन से परे कुछ अतिरिक्त गतिविधि के साथ जोड़कर आनंदित करना था। वंडरलैंड में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के झूलों, वर्षा, नृत्य, स्वीमिंग पूल आदि विभिन्न गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। विद्यालय की प्राचार्या इंदू कौल ने बताया कि विद्यालय का कर्तव्य किसी भी बच्चे का सर्वांगीण विकास करना है इसलिए पाठ्यक्रम गतिविधियों के साथ-साथ इस तरह की पाठ्येत्तर गतिविधियों का भी आयोजन होना आवश्यक है इसलिए बच्चों की प्रसन्नता एवं खुशी को ध्यान में रखते हुए इस गतिविधि का आयोजन किया गया। (मदान)