आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर्ज यूनियन द्वारा सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी को लेकर जारी संघर्ष के कार्यक्रम मुलतवी किए जाते हैं। यह जानकारी यूनियन की अध्यक्ष सरोज छपड़ीवाला ने मीडिया को जारी प्रेस नोट से दी।
उन्होंने कहा कि राज्य में जो कार्यक्रम बनाए हुए हैं। वह 22 तारीक तक मुलतवी किए जाते हैं क्योंकि राज्य सरकार ने 22 मई को राज्य भवन चंडीगढ़ में साढ़े 10 बजे बैठक का समय दिया है। यूनियन सरोज छप्पड़ी वाला ने कहा कि जत्थेबंदी अपनी हकी मांगों संबंधी लंबे समय से लड़ाई लड़ रही है। यूनियन नेता का कहना है कि 3 से 6 वर्ष के बच्चे आंगनबाड़ी सेंटरों के लेने से आंगनबाड़ी सेंटर खाली हो गए।
जिसके संबंध में 8 नवंबर को राज्य सरकार के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार से बैठक हुई तथा फैसला हुआ कि बच्चे आंगनबाड़ी सेंटरों में रहेंगे तथा टीचर एक घंटा पढ़ाएंगे।
पत्र जारी होने पर भी फैसला पूरी तरह लागू नहीं किया गया। (छाबड़ा)